
नई दिल्ली। अहमदाबाद से दिल्ली आ रही आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट गुरुवार (27 अक्तूबर) को हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बताया जा रहा है कि इस विमान से पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद इसे आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद विमान की जांच की गई, जिसके बाद विमान में डैमेज होने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि यह विमान अहमदाबाद से दिल्ली आ रहा था। लैंडिंग के वक्त जब विमान 1900 फीट की ऊंचाई पर था, उस दौरान एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया। इसके बावजूद पायलट ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और सकुशल लैंड करा लिया। डीजीसीए ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved