img-fluid

अखिलेश यादव ने पत्नी के साथ सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई, जया बच्चन भी रहीं मौजूद

December 06, 2025

आगरा। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ आगरा स्थित फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन भी मौजूद रहीं।

अखिलेश यादव ने कहा, “जो हमारी हिंदुस्तानियत है, मिली जुली संस्कृति है, एक दूसरे के प्रति हम लोग का लगाव इस देश में और बढ़े, ऐसी ही हमारी कामना है यहां से। आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को हम लोग याद करते हैं। उन्होंने जो संविधान दिया उसकी वजह से हमको हक और सम्मान मिल रहा है, संविधान की किताब PDA के लिए किस्मत की किताब है।”


अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार यह समझ ले कि अगर उद्योगपति ताकतवर होंगे तो हमको आपको फेस करना पड़ेगा। सरकार ताकतवर हो, उद्योगपति ताकतवर ना हो, यह सरकार को सोचना चाहिए। हम लोगों ने भी बीजेपी से सीख लिया है समीकरण बनाना। इस बार आगरा ऐतिहासिक परिणाम समाजवादियों के पक्ष में देने जा रहा है।”

Share:

  • सरकार ने तय किया फ्लाइट का किराया, जानें कितनी दूरी के लिए कितना किराया लेंगी एयरलाइन कंपनियां

    Sat Dec 6 , 2025
    नई दिल्ली। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो संकट को ध्यान में रखते हुए सभी प्रभावित रूटों पर सही और वाजिब किराया पक्का करने के लिए अपनी रेगुलेटरी शक्तियों का इस्तेमाल किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रभावित रूटों के लिए अधिकतम किराये की लिमिट तय कर दी है। सरकार ने एयरलाइन कंपनियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved