
मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुरादाबाद में सवाल पूछने पर पत्रकारों (journalists) पर भड़क उठे। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं (SP workers) ने मीडियाकर्मियों से मारपीट की। पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने भी जमकर धक्कामुक्की की। इसमें कई पत्रकारों (journalists) को चोटें आई।
पूर्व मंत्री आजम खान के समर्थन में गुरुवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुरादाबाद पहुंचे। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान कुछ सवाल पूछने पर अखिलेश यादव नाराज हो गए और मीडियाकर्मियों पर भड़क उठे। उन्होंने पत्रकारों को वहां से जाने के लिए कह दिया। अपने अध्यक्ष के बर्ताव के बाद सपा कार्यकर्ता भी मीडियाकर्मियों पर टूट पड़े। इस मार-पिटाई में मीडियाकर्मी चोटिल हो गए। कुछ के कैमरे व मोबाइल टूट गए।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में अखिलेश यादव खुद पत्रकारों को वहां से जाने के लिए कह रहे हैं और उनके सुरक्षाकर्मी व सपा कार्यकर्ता धक्कामुक्की कर रहे हैं। सपा मुखिया और कार्यकर्ताओं के इस बर्ताव से मीडियाकर्मियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब सवालों के जवाब ही नहीं देने थे तो उन्हें बुलाया क्यों गया था? इसके बाद ऐसा बर्ताव अक्षम्य है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved