मनोरंजन

अक्षय कुमार हुए कोरोना संक्रमित

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अक्षय ने एक ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) जाने वाले थे ऐसे में अब वह नहीं जा पाएंगे। वह एआर रहमान, शेखर कपूर, पूजा हेगड़े और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व (Indian party representation) करने जाने वाले थे। अक्षय ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह काफी उत्सुक थे। फिलहाल वह आराम करेंगे। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू होगा। अक्षय ने कहा, ‘कान्स 2022 में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था। यह दुखद है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभी आराम करूंगा। अनुराग ठाकुर और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। असल में बहुत मिस करूगा।‘

यह दूसरी बार है जब अक्षय कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इससे पहले अप्रैल 2021 में वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्होने ट्वीट करके अपने कोविड -19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह ‘पृथ्वीराज’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इसे यशराज बैनर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद की भी अहम भूमिका है। ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

Share:

Next Post

इंदौर हाईकोर्ट की लोक अदालत में 314 प्रकरण निराकृत

Sat May 14 , 2022
इंदौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर खण्डपीठ में शनिवार को नेशनल लोक अदालत संपन्न हुई। इसमें 314 प्रकरणों का निराकरण करते हुए दो करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक के अवार्ड पारित (Award passed) किए गए।   यह लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के […]