अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म ‘रामसेतु’ (Ramsetu) इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल में हैं और वह इसकी शूटिंग के लिए तैयार हैं। फिल्म का मुहूर्त शॉट अयोध्या में ही होगा और इसके लिए वह फिल्म के निर्देशक और टीम के साथ 18 मार्च को अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्शने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तरण ने लिखा-‘रामसेतु मुहूर्त में अक्षय कुमार फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव निर्माता डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ 18 मार्च,2021 को अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे, ताकि राम जन्मभूमि से फिल्म ‘रामसेतु’ (Ramsetu) का मुहूर्त शॉट किया जा सके।’©2026 Agnibaan , All Rights Reserved