img-fluid

अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान: एक्टर बने रहें, प्रोड्यूसर बनने से बचें-राजपाल यादव केस पर रिएक्शन

March 28, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर कलाकारों के प्रोफेशनल(professional) और पर्सनल मामलों (personal affairs)पर चर्चाएं रहती हैं। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार(actor Akshay Kumar) ने अपने को-स्टार राजपाल यादव (Rajpal Yadav)के चेक बाउंस और लोन केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अक्षय ने साफ कहा कि एक्टर को फिल्म प्रोड्यूसर बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और उन्हें एक्टिंग में ही ध्यान देना चाहिए।

फिल्म प्रोड्यूस करने से मना किया

अक्षय कुमार ने बताया कि जब राजपाल यादव फिल्म प्रोड्यूस करने की सोच रहे थे, तब उन्हें सलाह दी गई थी कि एक्टर को सिर्फ एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहिए। अक्षय ने कहा, “हम एक्टर्स हैं। प्रोड्यूसर को पता होता है कि फिल्म कैसे प्रोड्यूस करनी है। आप तब ही प्रोड्यूसर बनें जब आपको पूरा ट्रिक पता हो। एक्टर हो तो एक्टर ही बने रहना चाहिए।”

राजपाल यादव की तारीफ

अक्षय ने राजपाल यादव की काम करने की शैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजपाल पैसा कमाने के लिए कभी शॉर्टकट नहीं अपनाएंगे और उम्मीद है कि वह अब उस स्थिति से बाहर आ गए हैं। अक्षय ने आगे कहा, “लोग अपना 100% देते हैं, लेकिन राजपाल 120–140% देते हैं। उनके साथ काम करने में मज़ा आता है, और हमारी केमिस्ट्री इतनी नेचुरल है कि कई बार लाइन लिखी भी नहीं होती स्क्रिप्ट में।


  • भूत बंगला में वापसी

    अक्षय कुमार और राजपाल यादव की ऑनस्क्रीन जोड़ी हमेशा दर्शकों को पसंद आई है। दोनों ने पहली बार 2004 में मुझसे शादी करोगी फिल्म में साथ काम किया था। अब ये जोड़ी भूत बंगला में नजर आएगी। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में तब्बू और वामिका गब्बी भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है और फैंस इस कॉमेडी हॉरर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Share:

  • कर्नाटक में IPL टिकट विवाद थमा, सभी विधायकों को मिलेंगे दो फ्री पास

    Sat Mar 28 , 2026
    नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टिकट को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (DK Shivakumar) ने घोषणा की है कि राज्य के सभी विधायकों को दो-दो फ्री टिकट दिए जाएंगे। साथ ही उनके लिए स्टेडियम में अलग बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। यह विवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved