
गुवाहाटी। असम के रास्ते अलकायदा तेजी से भारत में घुसपैठ कर रहा है। असम पुलिस ने राज्य में घुसे अलकायदा के 34 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बांग्लादेश के आतंकवादी शिविरों से प्रशिक्षण लेकर राज्य में घुसे थे। असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा सरमा ने हाल ही में कहा था कि असम तेजी से जिहादी गतिविधियों का केन्द्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा था कि जिहादी विचारधारा आतंकवादी या उग्रवादी गतिविधियों से अलग और अधिक खतरनाक है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने बांग्लादेश के रास्ते असम में घुस रहे आतंकवादियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाकर अलकायदा से जुड़े 34 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह सभी असम के रास्ते भारत के कई राज्यों में फैल कर हिंसा की वारदातों को अंजाम देने वाले थे। इनमें से अधिकांश बांग्लादेशी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved