मनोरंजन

‘रामायण’ में आलिया भट्ट नहीं होंगी सीता? साउथ की इस खूबसूरत अभिनेत्री को मिला मौका

डेस्क। फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर इस मूवी में राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, बीते दिन यह भी जानकारी सामने आई कि मूवी में आलिया भट्ट, सीता के रोल में होंगी। हालांकि, सीता के रोल के लिए साउथ हसीना साई पल्लवी के नाम पर भी चर्चा की जा चुकी हैं। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट में सीता के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है।

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ की असफलता के बाद लोगों का ध्यान नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ पर केंद्रित हो गया है। इस मैग्नम ओपस फिल्म पर दर्शक समेत क्रिटिक्स भी अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी का नतीजा है कि मूवी से जुड़ा कोई भी अपडेट सामने आते ही सुर्खियों का हिस्सा बन जा रहा है। ‘दंगल’ के डायरेक्टर इस मैथालॉजिकल फिल्म के लिए अपनी कमर कस रहे हैं, जो अभूतपूर्व पैमाने की एक सिनेमाई कृति का वादा करता है। साथ ही भारत की पौराणिक विरासत के सार को दर्शाता है।


बीते दिन जानकारी आई थी कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में आलिया भट्ट, सीता के किरदार में नजर आएंगी। इससे रणबीर और आलिया की जोड़ी के फैंस काफी ज्यादा खुश थे। हालांकि, ताजा रिपोर्ट से कपल के फैंस को झटका लग सकता है। जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ने रणबीर के अपोजिट साउथ हसीना साई पल्लवी को लेने का फैसला किया है। इस तरह मूवी में रणबीर, राम और साई पल्लवी, सीता के किरदार में नजर आएंगी।

जानकारी के मुताबिक, परियोजना ट्रैक पर है, और निर्माता दिसंबर 2023 तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर ‘रामायण’ की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में ‘रामायण’ की प्रगति की जांच करने के लिए रणबीर कपूर को डीएनईजी कार्यालय का दौरा करते देखा गया है। ‘रामायण’ के निर्माता अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा होंगे।

Share:

Next Post

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 15 मछुआरों को पकड़ा, दो नाव को भी कब्जे में लिया

Sun Jul 9 , 2023
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य के डेल्फ्ट द्वीप से दो नावों के साथ रामेश्वरम के 15 मछुआरों को पकड़ लिया है। पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु और द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले के बीच एक जलडमरूमध्य है।