मनोरंजन

नया साल मना मुंबई वापस लौटे आलिया-रणबीर और दीपिका-रणवीर

 नया साल मनाने के बाद बॉलीवुड के आधा दर्जन से अधिक सितारे शनिवार को रणथंभौर से मुंबई लौट गए। सभी सितारे पहले रणथंभौर से सडक़ मार्ग से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो गए। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी और परिवार के अन्य सदस्य न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए 29 दिसंबर को रणथंभौर पहुंचे थे।

बॉलीवुड सितारों ने अपनी 5 दिन की विजिट के आखिरी दिन आलिया, रणबीर, दीपिका और रणवीर सवाई माधोपुर के कुछ अधिकारियों से भी मिले। जिन्होंने चारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
इससे पहले शुक्रवार को सभी बाघ की साइटिंग के लिए गए। नववर्ष सेलिब्रेट करने रणथंभौर आए फिल्म स्टार रणबीर कपूर व आलिया भट्ट ने शुक्रवार शाम की पारी में वन भ्रमण किया। इस दौरान दोनों ने जोन नंबर चार में विचरण कर रहे वन्यजीवों की अठखेलियां देखी, लेकिन उन्हें बाघ के दीदार नहीं हुए। फिल्म स्टार रणवीर सिंह व उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने होटल में दिन व्यतीत किया।
फिल्मी सितारे जयपुर से कार द्वारा 29 दिसम्बर को रणथम्भौर स्थित एक सेवन स्टार होटल पहुंचे थे। इस दौरान यहां फिल्म सितारे रणबीर कपूर व आलिया भट्ट के रणथम्भौर में सगाई करने की अफवाह जोरों पर रही। कहा गया कि वे अपनी वेडिंग डेस्टीनेशन की तलाश में यहां आए हैं, लेकिन यह कोरी अफवाह ही निकली। उनके साथ फिल्मी जोड़ा रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण भी रणथम्भौर पहुंचा था। 
Share:

Next Post

शादी के 1 महीने पूरे होने पर आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Sat Jan 2 , 2021
फिल्म अभिनेता/सिंगर व एंकर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। कोरोना काल के बीच बीते साल 1 दिसम्बर को आदित्य ने अपनी  गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग सात फेरे लिए थे। वहीं अब शादी के एक महीने पूरे होने के बाद आदित्य ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल […]