देश

SIT के सामने पेश होंगी अलका लांबा, पंजाब सरकार ने की FIR

चंडीगढ़ । पंजाब में सत्ता परिवर्तन (change of power in punjab) के बाद दूसरे दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने की प्रथा बहुत पुरानी है। अमरिंदर सरकार (Amarinder Sarkar)  के समय शुरू हुई यह परंपरा आम आदमी पार्टी सरकार (aam aadmi party government) में भी जारी है। फर्क केवल इतना है कि इस बार निशाने पर अकाली दल या कांग्रेस नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी है। ताजा मामला कवि एवं प्रो. कुमार विश्वास से संबंधित है, जिनके खिलाफ रोपड़ में मामला दर्ज किया गया है। यहां तक कि अलका लांबा का भी इसमें नाम हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयानों को लेकर दर्ज एक मामले के सिलसिले में पंजाब पुलिस बुधवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व नेताओं कुमार विश्वास और अलका लांबा के घर पर पहुंची। दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को तलब किया गया है। अलका लांबा इन दिनों में कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा है कि वह पंजाब जरूर जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘मैं डरने वाली नहीं हूं।’
पंजाब में एफआईआर की राजनीति वर्ष 2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में शुरू हुई थी जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेजा गया था। उसके बाद पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद दूसरे दलों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

हालिया चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से परचा पॉलिटिक्स को समाप्त करने का ऐलान किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद फिर से यह सिलसिला शुरू हो गया है। पंजाब के रूपनगर की पुलिस ने गत दिवस कुमार विश्वास के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



सत्ता परिवर्तन के बाद भी फिर से परचा पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। जिस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई वहीं एफआईआर का सिलसिला फिर से चल पाड़ा है। पंजाब में एक के बाद एक चार भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ मोहाली में मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पंजाब में चुनाव से पहले कुमार विश्वास के बयान पर खूब हंगामा हुआ था। पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी पर मोहाली स्थित साइबर क्राइम सेल में केस दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुका है।
इससे पहले भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में सात अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दिल्ली से भाजपा के प्रवक्ता तजिन्दर बग्गा खिलाफ पटियाला थाने में एफआईआर की गई है। इसी प्रकार भाजपा नेत्री प्रीति गांधी के खिलाफ भी मोहाली में मामला दर्ज किया जा चुका है।

Share:

Next Post

शरीर पर मकड़ी का चढ़ना शुभ या अशुभ संकेत? आप भी जरूर जान लें

Thu Apr 21 , 2022
नई दिल्‍ली. आने वाले समय में व्‍यक्ति के साथ कैसी घटनाएं होने वाली हैं, इसका संकेत कई तरह से मिलता है. वो बात अलग है कि हम इन संकेतों की अनदेखी कर देते हैं. ये संकेत कई तरह से मिलते हैं, जैसे घर से निकलते ही कुछ खास चीजों का देखना, सुबह के समय देखे […]