
भोपाल। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सचिव ने रअखिल भारतीय सेवा के अफसर आईएएस, आईपीएस और आईपीएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अफसरों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने की नसीहत दी है। साथ ही गाइडलाइन जारी की है। जिसके अनुसार अधिकारी निर्णय लेने में लेटलतीफी न करें और लंबी व उबाऊ मीटिंग से बचें।
पुरानी कार्यशैली से बाहर निकलें अफसर
पत्र में कहा है कि लंबे समय तक सेवा करने वाले अधिकारी अक्सर पुरानी कार्यशैली और आदतों में बंध जाते हैं, जिससे आत्ममंथन और सुधार की प्रक्रिया कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में हर अधिकारी को स्वयं से यह प्रश्न पूछना चाहिए कि क्या मैं हर वर्ष स्वयं को पहले से बेहतर बना रहा हूँ ? क्या मैं केवल पुरानी कार्यशैली का अनुसरण कर रहा हूँ या अपने कार्यों में सुधार का प्रयास भी कर रहा हूं? पत्र में कहा गया है कि सेवा के अंतिम वर्षों में कई बार यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है कि किसी अधिकारी के पास वास्तव में 30 वर्षों का अनुभव है या फिर एक वर्ष के अनुभव को 30 बार दोहराया गया है। इसलिए निरंतर सीखना और सुधार करना आवश्यक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved