img-fluid

लव, सेक्स और धोखा: ग्वालियर में ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप- 4 साल साथ रहा, शादी की, अब पत्नी मानने से इनकार कर रहा है पति 

November 26, 2021

ग्वालियर। ग्वालियर में लव, सेक्स और धोखा का नया मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप है कि चार साल पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। चार साल लिव-इन रहे। इस दौरान शादी का भरोसा देता रहा। आर्य समाज मंदिर में शादी भी की। अब पति उसे पत्नी मानने से इनकार कर रहा है। वह युवक अब किसी और से शादी करने की फिराक में है।

सिटी सेंटर एरिया में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाली 25 वर्षीय युवती ने ग्वालियर एसपी अमित सांघी को शिकायत की है। इसमें उसने कहा कि बीते चार साल में आरोपी महेंद्र आर्य, निवासी- चार शहर का नाका, ग्वालियर, उसके साथ रहा। उसकी कमाई पर ऐश करता रहा। इस दौरान महेंद्र ने उससे पांच लाख रुपये ऐठे हैं। यह पैसा वापस दिलाया जाए। साथ ही आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाए।


  • युवती का आरोप है कि चार साल पहले उसकी दोस्ती महेन्द्र से हुई थी। कुछ दिन बाद महेन्द्र ने प्यार का इजहार किया। साथ ही उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान वह युवती से रुपये भी ऐंठता गया। इन चार साल में करीब 5 लाख रुपये उसने ऐंठ लिए। जब युवती ने अपने रुपये वापस मांगे तो महेन्द्र ने 19 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी की।

    धोखा दे रहा था महेंद्र 
    युवती का आरोप है कि महेंद्र उसे धोखा देकर कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा है। 6 अक्टूबर को युवती उसके घर पहुंची। वहां झांसी से लड़की वाले आए थे। युवती ने हंगामा किया तो वह शादी तोड़कर लौट गए। महेन्द्र और उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी।

    Share:

  • खंडहर हुए मकान को तोडऩे में पसीने आए

    Fri Nov 26 , 2021
    दीवार से सटे धर्मस्थल को बचाकर तोडफ़ोड़ के चलते भारी एहतियात इंदौर।  रिव्हर साइड कॉरिडोर (River Side Corridor) में बाधक चंद्रभागा (Chandrabhaga) का विशालकाय मकान अब भी अधिकारियों के लिए परेशानी बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते में उक्त मकान के हिस्सों को सावधानीपूर्वक तोड़ा जा रहा है और आज यहां पोकलेन की मदद से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved