
मुंबई। मुंबई के धारावी में स्थित महबूब ए सुभानी मस्जिद में अवैध निर्माण करने का आरोप है। अवैध निर्माण की सूचना पर बीएमसी तोड़फोड़ करने पहुंची, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मुस्लिम समुदाय को लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। लोग बीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात तनावपूर्ण हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved