img-fluid

संध्या थिएटर की घटना पर अल्लू अर्जुन बोले-‘मेरे चरित्र की हत्या की जा रही’

December 22, 2024

मुंबई। संध्या थिएटर में हुआ घटना को ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu arjun) ने दुर्घटना बताया है। इस मामले को लेकर शनिवार को उन्होंने कहा कि मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है। 4 दिसंबर की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं अस्पताल में भर्ती बच्चे की स्थिति के बारे में हर घंटे अपडेट ले रहा हूं। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। यह बहुत अच्छा है। बहुत सारी गलत सूचनाएं हैं, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं किसी विभाग या राजनेता को दोष नहीं देना चाहता। मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है।’



अल्लू अर्जुन की यह प्रतिक्रिया तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ओर आरोपों के बाद आई है। सीएम ने कहा कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद भी अभिनेता सिनेमा हॉल से बाहर नहीं गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन बाहर निकाला। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अल्लू अर्जुन को भगदड़ और मौत की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि अब फिल्म हिट होगी।

बता दें कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसके 8 वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम रेड्डी ने प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए अल्लू अर्जुन पर रोड शो निकालने और भारी भीड़ के बावजूद भीड़ को देखकर हाथ हिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिनेमाघर प्रबंधन ने 2 दिसंबर को पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन और अन्य लोगों के आने के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी। हालांकि, पुलिस ने भीड़ प्रबंधन में कठिनाइयों और प्रवेश व निकास के लिए केवल एक द्वार होने का हवाला देते हुए आवेदन को खारिज कर दिया था।

Share:

  • यति नरसिंहानंद गिरी का VIDEO वायरल, बोले-टाइम मांगने वाला नहीं बचेगा

    Sun Dec 22 , 2024
    नई दिल्‍ली। अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले यति नरसिंहानंद गिरी (Yati Narasimha Nand Giri) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘अगर पुलिस बीच से हट जाए तो ये 15 मिनट का टाइम मांगने वाला जीवित नहीं बचेगा। मैंने अपना परिवार और घर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved