img-fluid

दिल्ली में अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, आधी रात को पांच युवकों ने दागी गोलियां

August 30, 2023

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठी। दिल्ली के भजनुपुरा में आधी रात को दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। पांच युवकों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से अमेजन के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।

घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर (Harpreet Gill Senior Manager at Amazon) था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। गोविंद सिंह हंग्री बर्ड के नाम से मोमो की दुकान चलाता है।

फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

 

Share:

  • Gadar 2 : शाहरुख ने 'गदर 2' देखने से पहले सनी देओल को किया था फोन, जानिए 'तारा सिंह' से क्‍या कहा ?

    Wed Aug 30 , 2023
    मुंबई (Mumbai) । सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (movie gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर (all time blockbuster) घोषित कर दिया गया है। दर्शकों के साथ सेलेब्स भी फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved