विदेश

हांगकांग को लेकर अमेरिका हुआ नाराज, विदेश मंत्री पोंपियो ने दी प्रतिबंधों की चेतावनी


वाशिंगटन । हांगकांग (Hong Kong) में लोकतंत्र समर्थक पचास लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन में गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो (Mike Pompeo) ने कहा है कि वे गिरफ्तारी करने में लिप्त लोगों को खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री (US Secretary of State) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें आश्चर्य है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अमेरिका के नागरिकों की भी गिरफ्तारी कर ली गई। पोंपियो ने कहा है कि अमेरिकी नागरिकों को अवैध हिरासत और उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि हांगकांग (Hong Kong) के लोकतंत्र समर्थक प्रमुख नेता जोशुआ वोंग साढ़े बारह महीने की सजा काट रहे हैं। अब उन पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के संबंध में दिए गए नोटिस को उनके फेसबुक अकाउंट पर देखा गया है।

वहीं, हांगकांग (Hong Kong) में गिरफ्तार मानवाधिकार मामलों के अमेरिकी वकील जॉन क्लेंसी (John Clancey) को अदालत ने जमानत दे दी है। जॉन को लोकतंत्र कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। बतादें कि हांगकांग में बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें जॉन क्लेंसी (John Clancey) भी शामिल थे। पुलिस का मानना है कि इन सभी पर पिछले साल सरकार के कार्य में अवरोध पैदा करने और राज्य के खिलाफ काम करने का आरोप है।

जॉन क्लेंसी (John Clancey) यहां लॉ फर्म में काम करते हैं। मालूम हो कि हांगकांग (Hong Kong) में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने के विरोध में लोकतंत्र समर्थकों ने जबर्दस्त आंदोलन चलाया है। सरकार के विरोध में पिछले साल भर यह आंदोलन चलता रहा। इस आंदोलन में क्लेंसी (John Clancey) की सक्रिय भूमिका रही थी। लोकतंत्र समर्थकों के इस आंदोलन में राजनीतिक संगठन के वह (John Clancey) कोषाध्यक्ष हैं।

Share:

Next Post

शुक्रवार का राशिफल

Fri Jan 8 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.42, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत पौष कृष्ण पक्ष दशमी, शुक्रवार, 08 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]