वॉशिंगटन। अमेरिका (America) पिछले महीने सउदी अरब को पीछे छोड़कर भारत को तेल आपूर्ति करनेवाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।
रॉयटर्स के आकड़ों के मुताबिक दुनिया के शीर्ष उत्पादक से भारत (India) का आयात 48% बढ़कर रिकॉर्ड 545,300 बैरल प्रति दिन (bpd) हो गया और यह पिछले महीने भारत के कुल आयात का 14% हिस्सा है। इसके विपरीत, सऊदी अरब से फरवरी में आयात पिछले महीने की तुलना में 42% कम होकर एक दशक के निचले स्तर 445,200 बीपीडी (बैरल्स पर डे) था।
सऊदी अरब (Saudi Arab), जो लगातार भारत के शीर्ष दो आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहा है, वह जनवरी 2006 से पहली बार फिसलकर चौथे स्थान पर आ गया है। उल्लेखनीय है कि 867,500 बीपीडी के पांच महीने के निचले स्तर पर खरीद में 23% की गिरावट के बावजूद इराक भारत में शीर्ष तेल विक्रेता बना हुआ है। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved