
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप कर उसे बदनाम करने के प्रयास के मामले में अपने नागरिकों को मध्यप्रदेश सहित 10 राज्यों में नहीं जाने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया कि मध्यप्रदेश सहित भारत के 10 राज्यों में हिंसा, दुष्कर्म और नस्लवाद जैसे बढ़ते मामले हैं। इसके चलते अमेरिकी नागरिक इन राज्यों में न जाएं। अमेरिका ने मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मिजोरम आदि को खतरनाक राज्य माना है। उधर, अमेरिका के इस फैसले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इस तरह की एडवाइजरी हमारे देश को बदनाम करने की एक साजिश है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved