काठमांडू (kathmandu)। अमेरिकी संसद में नेपाल (Nepal in US Parliament) में हिन्दू धर्म के प्रति अनास्था फैलाने के लिए 05 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च किए जाने का खुलासा हुआ है। यह खुलासा एक अमेरिकी सांसद (US parliamentarian) ने ही किया है।
अमेरिका के सांसद ब्रिआन मास्ट ने संसद में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बाइडेन प्रशासन से सवाल किया कि आखिर अमेरिकी सरकार नेपाल में धार्मिक अनास्था फैलाने के लिए करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रही है? सांसद मास्ट ने सरकार पर अमेरिकी जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेपाल में सनातन धर्म को कमजोर करने और उसके खिलाफ अभियान चलाने के लिए सरकार ने 05 लाख डॉलर किसलिए खर्च किया? सांसद ने सरकार से सवाल किया कि किसी देश में उसके मौलिक धर्म संस्कृति को नष्ट करने के लिए 05 लाख डॉलर खर्च करना कितना सही है?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved