img-fluid

अमेरिका ने ईरान से युद्ध के बीच परमाणु मिसाइल का किया टेस्ट, लॉन्च हुई मिनटमैन-3 मिसाइल

March 05, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध के बीच अमेरिका (US) ने मंगलवार रात कैलिफोर्निया तट पर अपनी ‘डूम्सडे’ बैलिस्टिक मिसाइल (‘Doomsday’ ballistic missile) का सफल परीक्षण किया। ‘मिनटमैन III’ (Minuteman-3) नाम की यह मिसाइल बेहद घातक है। यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा शक्तिशाली परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती है। इसे सांता बारबरा के पास वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे लॉन्च किया गया।

अमेरिकी स्पेस फोर्स ने जानकारी दी कि ‘जीटी 254’ नाम का यह रॉकेट बिना किसी हथियार के छोड़ा गया था। इसने प्रशांत महासागर में मार्शल आइलैंड्स के पास अपने तय लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने बताया कि इस मिसाइल को इसकी सटीकता और तैयारी को परखने के लिए दागा गया था।


  • 576वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैरी रे ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस टेस्ट से मिसाइल सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों की कार्यक्षमता का अंदाजा लगाने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षणों से देश की परमाणु शक्ति के जमीनी हिस्से को और भी मजबूत और तैयार रखा जा सकता है।

    यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इस्राइल ने हाल ही में ईरान पर हमला किया था। उस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में जंग छिड़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले तेज करने चेतावनी दी है और कहा है कि एक बड़ा हमला होने वाला है। हालांकि, एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने यह भी साफ किया कि मंगलवार का यह परीक्षण रूटीन था और इसकी योजना वर्षों पहले ही बना ली गई थी।

    Share:

  • 6 मार्च 2026: ओटीटी पर रिलीज़ हो रही 15 नई फिल्में और वेब सीरीज, हर जॉनर का धमाका

    Thu Mar 5 , 2026
      नई दिल्ली। 6 मार्च 2026(March 6, 2026,) को ओटीटी दर्शकों(celebration for OTT viewers.) के लिए पूरा दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहने वाला है। इस दिन अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की कुल 15 फिल्में(A total of 15 films) और वेब सीरीज(web series) एक साथ रिलीज़ हो रही हैं। रोमांस, सोशल ड्रामा, हॉरर, क्राइम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved