img-fluid

भारत को 13 करोड़ डॉलर का सैन्य सामान देगा अमेरिका, समुद्र में और मजबूत होगी भारतीय नौसेना

May 02, 2025

नई दिल्ली. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच अमेरिका (America) ने भारत को 13.1 करोड़ डॉलर ($131 million) का सैन्य साजो-सामान (military equipment) बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सैन्य साजो सामान के मिलने से भारत की हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सुरक्षा मजबूत होगी। भारत और अमेरिका में रणनीतिक सहयोग बढ़ रहा है और ताजा सौदा भी इसका उदाहरण है।


भारतीय नौसेना को मिलेंगे ये औजार और तकनीक
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के तहत काम करने वाली डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने बुधवार को बताया कि सौदे के तहत भारत को एडवांस्ड सी विजन सॉफ्टवेयर, ट्रेनिंग और सपोर्ट सर्विस मिलेगी, इससे भारत की मेरीटाइम डोमेन में जागरुकता बढ़ेगी और साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी बेहतर होगी। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इस सौदे की जानकारी दी है। डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने बताया कि इस प्रस्तावित सौदे का उद्देश्य विदेशी नीति को मदद देना और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के साथ ही भारत और अमेरिका के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर मजबूत करना है। साथ ही हिंद प्रशांत महासागर और दक्षिण एशिया के सबसे अहम देश के साथ सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करना भी इसका उद्देश्य है।

सौदे में वर्जीनिया स्थित कंपनी को बनाया गया ठेकेदार
अमेरिका का कहना है कि इस सौदे से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। इस रक्षा सौदे के मुख्य ठेकेदार वर्जीनिया स्थित हॉकआई 360 (Hawkeye 360) कंपनी को बनाया गया है, जो विश्लेषणात्मक तकनीक और समुद्री निगरानी प्रणालियों के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है।

Share:

  • इंदौर के राजवाड़ा पर 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां शुरू

    Fri May 2 , 2025
    इंदौर। इंदौर (Indore) का राजवाड़ा (Rajwada)  कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) का साक्षी बनेगा। जनशताब्दी वर्ष (centenary year) पर राज्य शासन की पहल पर 20 मई (May 20) को राजवाड़ा पर कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। इसकी तैयारी के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसी के मद्देनजर आज से तैयारी का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved