
8 फरवरी से 3 दिवसीय नि: शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प
प्लास्टिक सर्जरी के लिए 50 से ज्यादा जरूरतमंद पीडि़तों के पंजीयन
इंदौर। शहर (Indore) में कटे- फटे (kate- phate) होंठ (lips) और चिपके तालू (Sticky palate) की सर्जरी के लिए नि: शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प (Plastic surgery camp) लगाया जाएगा, जहां पर अमेरिका (America) के सर्जन और डाक्टर्स की टीम जरूरतमंद पीडि़तों की प्लास्टिक सर्जरी करेगी। यह कैम्प 3 दिनों तक चलेगा ।
इस प्लास्टिक सर्जरी कैम्प की शुरुआत 8 फरवरी से होगी। पहले दिन अमेरिका की टीम सुबह 9 बजे से पंजीयन किए पीडि़तों में से प्लास्टिक सर्जरी के लिए जरूरतमंदों को चिन्हित करेगी, फिर दोपहर बाद सर्जरी की शुरुआत होगी, जो 3 दिन तक मतलब 10 फरवरी तक जारी रहेगी। स्वर्णिम फ़ाउंडेशन की मुख्य संयोजक रेखा वीरेंद्र जैन ने बताया कि शहर में यह नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प पिछले 8 सालों से स्वर्णिम फाउंडेशन और अमेरिका की संस्था फेस ऑफ टूमारो द्वारा वर्मा यूनियन हास्पिटल धार रोड पर आयोजित किया जा रहा है। इस साल प्लास्टिक सर्जरी के लिए अभी तक 50 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यदि अन्य कोई जरूरतमंद रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता तो वह 93294 42524 मोबाइल नम्बर पर फोन कर पंजीयन मतलब रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। आयोजकों ने बताया कि इस प्लास्टिक सर्जरी कैम्प में इंदौर, उज्जैन, धार, भोपाल, रायसेन, विदिशा सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों से पीडि़त प्लास्टिक सर्जरी करवाने आते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved