img-fluid

ईरान-इजरायल-US युद्ध के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 31 मई तक तेल अवीव की सभी फ्लाइटें रद्द

April 06, 2026

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के बीच एयर इंडिया (Air India) ने बड़ा फैसला लेते हुए इजरायल (Israel) के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द (Cancelled) कर दिया है, एयर इंडिया ने 31 मई तक के लिए इजरायल के लिए सभी विमानों को कैंसिल कर दिया है. विमान कंपनी के इस फैसले से 40000 से अधिक लोगों की टेंशन बढ़ गई है. एयर इंडिया ने कहा है कि 31 मई तक सुरक्षा कारणों की वजह से नई दिल्ली-तेल अवीव रूट पर सभी उड़ानों को सस्पेंड किया जा रहा है.


  • 31 मई तक नहीं उड़ेंगे विमान
    पश्चिम एशिया में जारी युद्ध संकट के चलते एयरलाइंस ने यह फैसला लिया है. एयरलाइन ने नई दिल्ली-तेल अवीव रूट पर 31 मई तक अपनी उड़ानें रोक दी हैं. ज्यादातर बड़ी एयरलाइंस ने तेल अवीव रूट पर अपनी उड़ानें रोक दी हैं.विमान कंपनी के फैसले के बाद वहां फंसे भारतीयों की मुश्किल बढ़ गई है. हालांकि कुछ इजरायली एयरलाइंस El Al, IsraAir, Arkia और Air Haifa की कुछ विमानों सख्त पाबंदियों के साथ उड़ान भर रही हैं.

    एयर इंडिया की फ्लाइट बंद तो कैसे भारत पहुंच सकते हैं लोग
    विमान सेवा बंद होने पर इजरायल से भारत आने के लिए भारतीयों को जमीनी सीमा के जरिये जॉर्डन या मिस्र होते हुए आना होगा. हालांकि भारत सरकार की ओर से वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास की मदद से वो इजरायल से निकल सकते हैं.

    Share:

  • US : डोनाल्ड ट्रंप की मेंटल हेल्थ पर अमेरिकी नेताओं ने ही उठाए सवाल, बताया-राष्ट्रपति पागलपन की स्थिति में हैं...

    Mon Apr 6 , 2026
    वॉशिंगटन. अमेरिकी नेताओं (American Leaders) ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के उस बयान पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान (Iran) को धमकाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. ट्रंप ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और पुलों पर हमले की चेतावनी दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved