img-fluid

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान

March 15, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने मुअज्जिनों और पुरोहितों के लिए बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने दोनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद अब उन्हें हर महीने 2000 रुपये मानदेय मिलेगा. उन्होंने कहा कि ये लोग समाज और धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें सम्मान और सहयोग देना जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मुअज्जिनों और पुरोहितों की ओर से जो भी नए आवेदन राज्य सरकार के पास पहुंचे थे, उन्हें भी मंजूरी दे दी गई है. सरकार का कहना है कि उसका प्रयास है कि हर समुदाय और उसकी परंपराओं को समान महत्व दिया जाए और उन्हें मजबूत किया जाए.


  • बकाया महंगाई भत्ते का होगा भुगतान
    इसके साथ ही ममता बनर्जी ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा. यह भुगतान मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा. इसके लिए वित्त विभाग की ओर से आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

    Share:

  • कांशीराम को भारत रत्न दिया जाए...राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

    Sun Mar 15 , 2026
    नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम (Bahujan Samaj Party founder Kanshi Ram) की जंयती के मौके पर राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की. इसके लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी. राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. राहुल गांधी ने बताया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved