बड़ी खबर

लॉकडाउन के बीच CM केजरीवाल ने दी थोड़ी राहत, मेट्रो चलेंगी, खुलेंगे मॉल-बाजार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस हफ्ते दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। केजरीवाल ने जानकारी दी है कि अगर आगे भी केस कम होते चले गए तो लॉकडाउन में और ढील दी जाएगी। लेकिन यदि केस बढ़े तो फिर से लॉकडाउन में सख्ती आ सकती है…

केजरीवाल के मुख्य एलान

  • अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है।
  • आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं।
  • सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी।
  • दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।
  • दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100 प्रतिशत और उसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ही काम करेंगे।
  • निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे।
  • स्टैंड अलोन शॉप और इसेंशियल सर्विस की दुकानें रोजाना खुलेंगी।
  • आने वाले हफ्तों में यदि स्थिति काबू में रही तो और रियायत दी जाएगी
  • हमारी जिम्मेदारी है कि हम थर्ड वेव की पूरी तैयारी करें।
  • कल मैंने दो बैठकें तीसरी लहर को लेकर की जो लगभग 6 घंटे तक चलीं। इनमें अधिकारी, विशेषज्ञ आदि सब रहे।
  • हमें अब एक्सपर्ट की राय के अनुसार 37000 की पीक के लिए तैयारी करनी है। ऐसा नहीं है कि अब पीक नहीं आएगी लेकिन अगर हम इस बेस के साथ तैयार हो गए तो मामले बढ़ने पर हम और तैयारी कर सकेंगे।
Share:

Next Post

शोध में सामने आया चौंका देने वाला मामला: HIV पॉजिटिव महिला में 216 दिन तक रहा Corona, 32 बार हुआ Mutation

Sat Jun 5 , 2021
केप टाउन । दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कोरोना वायरस म्यूटेशन (corona virus mutation) का एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है। यहां एक 36 साल की HIV पॉजिटिव महिला को वायरस का इन्फेक्शन 216 दिन तक रहा और इस दौरान वायरस में 30 बार म्यूटेशन हुआ। वायरस के स्पाइक प्रोटीन में 13 […]