img-fluid

जेपी नड्डा से उनके आवास पर मिले अमित शाह, बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में जीत के लिए दी बधाई

November 11, 2020

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत और विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में मिली शानदार सफलता के लिए बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। शाह ने ट्वीट कर कहा, ”बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।”

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं। चुनाव में भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है।

करीब 16 घंटे चली मतों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी भाजपा) 74 सीटों के साथ दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद किसी विधानसभा चुनाव में नड्डा के नेतृत्व में पार्टी को मिली यह पहली जीत है। इससे पहले नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जहां उसे करारी शिक्स्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन, इस बार उनके नेतृत्व में भाजपा को जीत मिली।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा को शानदान सफलता मिली है। इन सफलताओं का जश्न मनाने के लिए बुधवार शाम भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे।

Share:

  • पैसेंजर व्‍हीकल्‍स की थोक बिक्री अक्‍टूबर में 14 फीसदी बढ़ी : सियाम

    Wed Nov 11 , 2020
    दोपहिया वाहनों के निर्यात में भी 17 फीसदी का हुआ इजाफा नई दिल्‍ली। पैसेंजर वाहनों व्‍हीकल्‍स की थोक बिक्री अक्टूबर में 14.19 फीसदी बढ़कर 3,10,294 यूनिट हो गई है, जो पिछले साल इसी महीने में 2,71,737 यूनिट रही थी। यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों से सामने आई है। सियाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved