
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार से तीन दिनों के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में एक संवाद सत्र, सतना में एक आदिवासी सभा में भाग लेंगे और पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम को संबोधित करेंगे।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन तीनों राज्यों में शाह की यात्रा को अहम माना जा रहा है, क्योंकि मई महीने में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने हैं जबकि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। बिहार में भी भाजपा लगातार अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved