देश

‘मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे को बदनाम कर रहे हैं संजय राउत’, महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा आरोप

मुंबई। शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेता संजय राउत ने हाल ही में अपनी जान को खतरा बताया था। अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभुराज देसाई ने आरोप लगाया है कि संजय राउत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। संजय राउत ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है।

संजय राउत का कहना है कि लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने की सुपारी थाणे के अपराधी राजा ठाकुर को दी है। मैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपसे यह साझा कर रहा हूं। संजय राउत ने अपने पत्र की कॉपी उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और थाणे पुलिस को भी भेजी है। बता दें कि श्रीकांत शिंदे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं और फिलहाल थाणे के कल्याण से सांसद हैं। जब संजय राउत के आरोपों के बारे में थाणे के प्रभारी मंत्री शंभुराज देसाई से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संजय राउत अपनी सुरक्षा बढ़वाने और मुख्यमंत्री के बेटे को बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को संजय राउत के आरोपों पर कहा था कि पुलिस राउत के दावे की जांच कर रही है और जांच के अनुसार कार्रवाई करेगी। बता दें कि एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड ने आरोप लगाया था कि थाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में असामाजिक तत्व मौजूद हैं। इस पर देसाई ने कहा कि अगर अव्हाड के पास ऐसी कोई जानकारी है तो वह मुझे बता सकते हैं मैं उस पर उचित कार्रवाई करूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि थाणे नगर पालिका में कोई असामाजिक तत्व मौजूद है। उल्लेखनीय है कि थाणे नगर पालिका के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर पर बीते हफ्ते हमला हुआ था, जिसके आरोप जितेंद्र अव्हाड समेत सात लोगों पर लगे थे।

Share:

Next Post

मिजोरम में म्यांमार और बांग्लादेश के 31 हजार शरणार्थी, सरकार ने मदद के लिए जारी किए चार करोड़ रुपए

Thu Feb 23 , 2023
आइजवाल। एक अधिकारी ने बताया कि है कि 31,500 से ज्यादा शरणार्थी म्यांमार और बांग्लादेश से आकर मिजोरम के अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं। इनमें से 31050 लोग म्यांमार से आए हैं और 541 लोग बांग्लादेश से आए हैं। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के लोग लौंगतलाई जिले के आठ गांवों में 160 कैंप […]