बड़ी खबर

भतीजे अभिषेक, TMC कार्यकर्ताओं पर हमलों के पीछे अमित शाह का हाथ- ममता का आरोप


कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banarjee) ने कहा है कि पिछले दिनों अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banarjee) और तृणमूल कार्यकर्ताओं (TMC workers) पर हुए हमले (Attack) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश (Amit Shah’s Instruction) पर अंजाम दिया गया (Carried out) ।


कोलकाता के एसएसकेएम में घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां वह अराजक सरकार चला रही है। हम अभिषेक और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्रीय गृह मंत्री की मदद के बिना ऐसे हमलों को अंजाम नहीं दिया जा सकता। इन हमलों के पीछे उन्हीं का हाथ है, जिन्हें त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया गया और वह मूकदर्शक बनी बनी हुई थी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में ऐसे हमलों के निर्देश देने की हिम्मत नहीं है।
शनिवार को तृणमूल सदस्यों ने आरोप लगाया था कि जब वे त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से धर्मनगर की तरफ जा रहे थे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें कई नेता घायल हो गए थे. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी तथा घातक हथियारों से हमला करने और वाहन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया था। जिसके बाद भाजपा और टीएमसी समर्थकों का आमना-सामना हुआ और पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

बाद में त्रिपुरा पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के करीब 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था जिसमें “खेला होबे” गाना गाने वाले देबांग्शु भट्टाचार्य भी शामिल थे। त्रिपुरा पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार होने से नाराज सांसद अभिषेक बनर्जी भी त्रिपुरा के खोवई पुलिस स्टेशन पहुंच गए और करीब 7 घंटे तक पुलिस स्टेशन में भी बैठे रहे।
गिरफ्तार करने के 7 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। जिसके बाद अभिषेक बनर्जी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब देव पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और कहा कि आप कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपके सारे संसाधन कम पड़ जाएंगे।

Share:

Next Post

आज तीसरी सवारी..आज तीसरे सोमवार को महाकाल में भारी भीड़-कलेक्टर ने व्यवस्था में डिप्टी कलेक्टरों की ड्यूटी लगाई

Mon Aug 9 , 2021
पालकी में चंद्रमौलीश्वर और हाथी पर मनमहेश के रूप में दर्शन देंगे महाकाल उज्जैन। आज श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी जिसमें चांदी की पालकी में चन्द्रमौलीश्वर और हाथी पर मनमहेश स्वरूप में महाकाल विराजित होकर भक्तों को दर्शन देंगे। कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने के लिए डिप्टी कलेटरों को […]