img-fluid

अमित शाह के विमान में आई तकनीकी खामी, गृहमंत्री ने शिंदे के प्लेन से भरी उड़ान

August 30, 2025

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के विमान में शनिवार को अचानक तकनीकी खामी आ गई. ये घटना उस वक्त हुई जब गृह मंत्री शाह अपना दो दिवसीय मुंबई (mumbai) दौरा पूरा करके गुजरात रवाना होने वाले थे. सूत्रों का कहना है कि जैसे ही विमान में तकनीकी खामी की सूचना मिली, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तुरंत आगे आए और अपना विमान गृह मंत्री और उनके परिवार को मुहैया कराया. शिंदे के विमान से शाह गुजरात के लिए रवाना हो गए.

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह गणेश उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास गए. इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति के दर्शन किए. उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात महाराष्ट्र पहुंचे थे. आज सुबह उन्होंने राज्य सरकार के सह्याद्री अतिथि गृह में शिंदे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई बीजेपी प्रमुख अमित साटम से भी बातचीत की.


  • अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुलाकात की. दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि इस दौरान आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई. सूत्रों का ये भी कहना है कि अमित शाह ने मराठा आरक्षण आंदोलन के संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार से जानकारी ली.

    Share:

  • भारत जल्द बनाएगा स्वदेशी जेट इंजन, तैयारियां लगभग पूरी...रक्षामंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान

    Sat Aug 30 , 2025
    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने शनिवार को एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि भारत जल्द ही एक शक्तिशाली स्वदेशी जेट इंजन बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इसका काम सबके सामने होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved