img-fluid

केबीसी के 12वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त अमिताभ बच्चन

November 24, 2020

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 12वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन दो दशक से केबीसी का हिस्सा हैं। 78 वर्षीय अभिनेता उचित सावधानियां के साथ काम रहे हैं। बिग बी ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी शेयर की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच काम करने के लिए हम सब एक साथ हैं।
जुलाई में अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया था। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या बच्चन और पोती आराध्या को भी कोरोना हो गया था जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने काम पर वापस लौट आए थे। कोरोना से उबरने और सेट पर लौटने तक बिग बी ने हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए प्रेरणादायक संदेश शेयर करते रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को प्रेरित करते हुए काम पर जाने के दौरान एक खास सेल्फी पोस्ट की है। स्टाइलिश टाइगर प्रिंट मास्क पहने बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायक संदेश भी शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर कर लिखा-‘ऑफ टू वर्क..रोजाना की तरह एक लंबा दिन.. सुरक्षित रहें..आप अकेले नहीं हैं..इसमें हम सब एक साथ हैं और एक साथ लड़ने के लिए रहेंगे..आप सभी से प्यार करता हूं।’

तस्वीर में बिग बी सफेद शर्ट और मास्क के साथ नीले रंग का जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। हाल में अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 51 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। 78 साल के उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिट हैं और लगातार 15 घंटे तक काम करते रहते हैं। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के ‘वर्कोहोलिक मैन’ हैं। अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर लाखों प्रशंसक हैं और दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपनी अगली फिल्म के लिए अजय देवगन के साथ सहयोग किया है। फिल्म ‘मेडे’ में अमिताभ और अजय सात साल बाद फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता व निर्देशक अजय देवगन हैं। फिल्म में रकुलप्रीत सिंह पायलट की भूमिका में नजर आएंगी।

वहीं इस फिल्म के अलावा बिग बी की कई फिल्मों की एक लंबी सूची है। अमिताभ बच्चन निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह नागराज मंजुले की ‘झुंड’ और रूमी जाफरी की ‘चेहर’ में दिखाई देंगे। हाल ही में घोषणा हुई है कि दीपिका पादुकोण-प्रभास की अगली फिल्म में बिग बी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share:

  • बेटे के साथ क्रिकेट में मलाइका अरोड़ा ने खूब मारे चौके-छक्‍के

    Tue Nov 24 , 2020
    अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कभी अर्जुन कपूर के साथ तो कभी अकेले ही इंजाए करती नजर आती रहती हैं, लेकिन इस बार वे अपने बेटे अरहान के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं। अरहान बॉलिंग कर रहे थे और मलाइका बैटिंग कर रही थीं और इस दौरान उन्‍होंने जमकर चौके-छक्‍के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved