img-fluid

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा, ऑनलाइन बुकिंग जरूरी

February 01, 2026

नई दिल्‍ली । दिल्ली में राष्ट्रपति भवन (President House) का अमृत उद्यान (Amrit Udyan) मंगलवार से लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां 145 किस्मों के गुलाब और 85 प्रजाति के फूल-पौधे (flowering plant) आकर्षण का केंद्र हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) रविवार को उद्यान के विंटर एनुअल एडिशन का उद्घाटन करेंगी। ऐसे में बेसब्री से उद्यान में घूमने का इंतजार खत्म हो गया है। अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस वर्ष आगंतुक ट्यूलिप और अलग-अलग तरह के गुलाब के अलावा बैबलिंग ब्रूक -झरनों वाली पानी की धारा और रिफ्लेक्सोलॉजी पाथ वाले बरगद के बगीचे का दीदार कर सकते हैं।

विभिन्न किस्म के गुलाब करेंगे करेंगे आकर्षित
साथ ही, उद्यान में बाल वाटिका, प्लूमेरिया गार्डन, बरगद, बोनसाई, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग व सर्कुलर गार्डन देख सकते हैं। यहां गुलाबों की भीम, अर्जुन, कृष्णा व अश्वनी किस्में खास हैं। अमृत उद्यान में पौधों की पहचान के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं, इससे आगंतुक पौधों के वनस्पतीय नाम और अन्य विवरण सहित प्रत्येक प्रजाति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


  • सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा खुला
    लोग हफ्ते में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान घूमने आ सकते हैं। उद्यान में आखिरी प्रवेश शाम पांच बजे तक दिया जाएगा। सोमवार को उद्यान बंद रहेगा। इस दौरान रखरखाव का काम होगा। साथ ही, होली के दिन उद्यान बंद रहेगा। अमृत ​​उद्यान के अलावा लोग राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी जा सकते हैं। वे हर शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड सेरेमनी भी देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जा सकते हैं।

    इन खास दिनों में विशेष वर्ग के लिए खुला रहेगा
    -3 मार्च : रक्षा कर्मियों
    -5 मार्च – वरिष्ठ नागरिकों के लिए
    -10 मार्च – महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए
    -13 मार्च – दिव्यांगजनों के लिए

    पहले से बुकिंग करके आना होगा
    राष्ट्रपति भवन ने प्रेस वार्ता में बताया कि उद्यान में बुकिंग और प्रवेश निशुल्क है। बुकिंग https:/ /visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है। लोगों की अधिक संख्या को बेहतर तरीके से प्रबंध करने के लिए इस वर्ष ऑन द स्पॉट बुकिंग की सुविधा नहीं होगी।

    स्लॉट ऑनलाइन बुक करके आएं
    आगंतुकों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक करके आएं। टिकट बुकिंग एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी। आगंतुकों को प्रवेश राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से मिलेगा। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच शटल बस सर्विस मिलेगी। मेट्रो स्टेशन से आखिरी शटल बस शाम चार बजे मिलेगी। यहां आने वाले लोग अपने साथ मोबाइल फोन, पानी और बच्चों के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं।

    Share:

  • जयपुर की फैक्टरी में धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से दो लोगों की मौत

    Sun Feb 1 , 2026
    जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी, रोड नंबर 17 स्थित ‘विल्सन क्रायो गैसेज’ (सुपर गैस) फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen cylinder) भरने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved