img-fluid

MP के AIMIM नेता के बिगड़े बोल, कहा- तीन तरह के मुसलमान होते हैं, जूते चाटने, खाने और मारने वाले

February 09, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश के AIMIM नेता तौकीर निजामी (AIMIM leader Tauqeer Nizami) ने विवादास्पद बयान देकर मध्यप्रदेश की राजनीति (Madhya Pradesh politics) में उस समय हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय को लेकर अत्यंत विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने बताया कि मुसलमान तीन तरह के होते हैं। एक जूते चाटने वाला मुस्लिम होता है, वहीं दूसरा जूते खाने वाला मुस्लिम, और तीसरा जूते मारने वाला मुस्लिम।

तीन तरह के मुसलमान
निजामी ने मंच से कहा कि कहा कि जूते चाटने वाला मुसलमान कांग्रेस में मिलता है, जूते खाने वाला बीजेपी में और जो ‘जूता मारना’ जानता है, वह सिर्फ मजलिस (AIMIM) में मिलता है।” तौकीर ने कहा कि ओवैसी बंधुओं ने ही 15 मिनट पुलिस हटाने का बयान दिया था।


  • कांग्रेस पर बोला हमला
    उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी से देखा अब तक मुसलमान के साथ गुलामी करवाई है। झंडे लगवाते हैं और दरी बिछवाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए निजामी ने कहा कि कमलनाथ 100% वोट तो मांगते हैं लेकिन प्रतिनिधित्व के नाम पर सिर्फ दो सीटें देते हैं।

    गुलामी से बाहर निकालने का एकमात्र जरिया मजलिस
    उन्होंने कहा कि मजलिस का रास्ता ही मुसलमानों को गुलामी से बाहर निकालने का एकमात्र जरिया है। नफरत की दुकान ओर मोहब्बत की दुकाम दो दुकान है,लेकिन मुसलमानों को हक़ सिर्फ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में मिलेगा।

    ‘मुसलमानों अब जाग जाओ’
    निजामी ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा बयान हिंसा को बढ़ावा देने के लिए नहीं बल्कि मुसलमान को गुलामी से बाहर निकालने की कोशिश है। मुसलमानों अब जाग जाओ। आप जूते चाटने वाले और जूते खाने वाले मत बनिए। मुसलमान भाइयों आप सड़क पर आइए। निजामी ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पांच विधायक एआईएमआईएम के टिकट पर चुनकर विधायक बने। वहीं महाराष्ट्र में AIMIM के 125 पार्षद चुनकरआए हैं।

    मंत्री विश्वास सारंग ने क्या कहा?
    वहीं तौकीर निजामी के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा-कौन जूते मारेगा मार के बताएं मध्य प्रदेश शांति का टापू है इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे ओवैसी हों, ओवैसी के भाई हों या फिर उनकी पार्टी के नेता, वे हिंसा भड़काने की बात करते हैं। वह लोगों को भड़का कर उनके सर पर चढ़कर राजनीति करते हैं। इस तरह का बयान आपत्तिजनक है। इस तरह की बातों का राजनिति में कोई स्थान नहीं है।

    Share:

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए - एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    Mon Feb 9 , 2026
    हैदराबाद । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ (Against Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) आपराधिक कार्रवाई की जाए (Criminal Action should be Taken) । उन्होंने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर को औपचारिक शिकायत दी। उनके द्वारा सोमवार को यह शिकायत एक कथित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved