img-fluid

पूरे देश में चलना चाहिए नशा मुक्ति अभियान – शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत

October 22, 2026


मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut) ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान (An Anti-Drug Campaign) पूरे देश में चलना चाहिए (Should be Run across the Country) ।


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब को 2029 तक नशा मुक्त करने वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पलटवार किया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान सिर्फ पंजाब चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह पूरे देश में चलना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए गंभीर आरोप लगाया।

    संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम के घर के बगल में सातारा में ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस को पता तक नहीं चला। ड्रग्स सिंडिकेट का पूरा पैसा महाराष्ट्र की राजनीति में आता है। ऐसे में नशामुक्ति अभियान सिर्फ पंजाब चुनाव के लिए नहीं होना चाहिए, ये पूरे देश के लिए होना चाहिए।”
    बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब से अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन तय की है। उन्होंने कहा है कि 2029 तक पंजाब में नशे के व्यापार को समाप्त कर दिया जाएगा। इसी बयान पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

    वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकाला प्रभाकर को लेकर भी संजय राउत ने बयान दिया है। परकाला प्रभाकर 23 अक्टूबर को चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं। इस पर संजय राउत ने कहा, “मैं क्या कहूं? यह अच्छी बात है। परकाला प्रभाकर हमेशा से लोकतंत्र और किसानों के लिए खुलकर बोलते रहे हैं।” गौरतलब है कि परकाला प्रभाकर अक्सर केंद्र सरकार की नीतियों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब उनका चुनाव आयोग के एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना चर्चा का विषय बन गया है। संजय राउत ने उनके इस कदम का स्वागत किया है।

    Share:

  • पीथमपुर में बेकाबू ट्राले ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

    Thu Oct 22 , 2026
    धार। धार जिले के पीथमपुर (Pithampur) में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन मासूम जिंदगियों को निगल लिया। महू-नीमच हाईवे पर महेंद्रा ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों और उनकी मौसेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों बच्चे सेंट फ्रांसिस स्कूल से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved