
डेस्क। लद्दाख के लेह जिले के लोग ईरान के लोगों के लिए आगे बढ़कर सामने आए हैं। युद्ध के बीच ईरानी पीड़ितों के लिए लेह में अलग-अलग तरह के दान दिए जा रहे हैं। इस दौरान लेह में एक अनोखी पहल देखने को मिली। ईरान पीड़ितों के लिए दान जुटाने के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। ये नीलामी एक खुली जगह पर की गई। जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस नीलामी में एक अंडे की बोली 25 हजार रुपये लगाई गई है, जो कि मार्केट में इस अंडे की कीमत मात्र 10 रुपये है।
स्थानीय निवासी शबीर हुसैन ने नीलामी में 25 हजार रुपये देकर एक अंडे को खरीदा है। उन्होंने कहा, ‘सब जानते हैं कि एक अंडे की कीमत करीब 10 रुपये होती है, लेकिन मैंने 25 हजार रुपये इसलिए दिए क्योंकि हमें यह संदेश देना है कि ईरान में बच्चों पर बहुत अत्याचार हो रहा है। हम उनके लिए अपनी तरफ से आर्थिक मदद करना चाहते हैं।’
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘ईरानी पीड़ितों के लिए हम अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। हम इसी समुदाय के लिए जिंदा हैं। हमारे नेता हमें जो भी करने को कहेंगे, हमें वही करना होगा। अब तक, हमारे नेता ने हमें कोई आदेश नहीं दिया है।’
लेह में बड़ी संख्या में लोग ईरान पीड़ितों के लिए दान कर रहे हैं। इसमें खाने-पीने की चीजों से लेकर रुपये और ज्वेलरी भी शामिल है। इस तरह की पहल से ईरान के जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved