
लास एंजिलिस । भारतीय मूल का नागरिक आदित्य सिंह कोरोना वायरस के कारण विमान यात्रा करने से इतना डर गया कि वह तीन महीने तक शिकागो को ओहरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छुप कर रहता रहा। यूनाइटेड एयरलाइंस कर्मियों द्वारा पहचानपत्र मांगने पर अंतत: अमेरिकी अधिकारियों ने 36 वर्षीय आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल उसने एक बैज दिखाया जो किसी ऑपरेशन मैनेजर का था और वह अक्तूबर से लापता है।
अधिकारियों ने बताया कि आदित्य सिंह लास एंजिलिस के उपनगर में रहता है, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह पर प्रतिबंधित क्षेत्र में आपराधिक अनधिकार प्रवेश का आरोप लगाया गया है। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि आदित्य सिंह लास एंजिलिस से 19 अक्तूबर को एक फ्लाइट से ओहरे पहुंचा और हवाई अड्डे के सुरक्षा क्षेत्र में छुप कर रह रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved