img-fluid

जर्मनी में भारतीय छात्र की मौत, घरवालों को संक्रांति पर था इंतजार

January 02, 2026

डेस्क: थोकला रितिक रेड्डी (Thokala Rithik Reddy) ने अच्छा करियर और बेहतर जिंदगी का सपना देखा था. इसी सपने को पूरा करने के लिए वो जर्मनी (Germany) पढ़ाई करने के लिए गए. लेकिन भारतीय छात्र (Indian Student) रितिक की नए साल के दिन ही मौत हो गई. रितिक का पूरा परिवार इंतजार कर रहा था कि वो मकर संक्रांति के दिन घर वापस आएंगे और पूरा परिवार मिलजुलकर इस त्योहार का आनंद लेगा. लेकिन अब रितिक का शव उनके घर पहुंचेगा.


  • रितिक की उम्र 25 साल थी और वो आग के हादसे का शिकार हो गए. दरअसल, रितिक जिस अपार्टमेंट में रहते थे वहां आग लग गई. उन्होंने अपनी जान बचाने की कोशिश की और अपार्टमेंट से नीचे कूद गए. अपार्टमेंट में तेजी से फैलती आग और घने धुएं से बचने की कोशिश में रितिक ने बर्लिन में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी. उनके सिर में चोट लग गई. सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. ये हादसा नए साल के दिन हुआ, जिससे उनके परिवार के लिए जश्न का समय मातम में बदल गया.

    Share:

  • फलस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहनकर खेल के मैदान में उतरे कश्मीरी बल्लेबाज को मिली सजा, प्रबंधन ने टीम से निकाला

    Fri Jan 2 , 2026
    जम्मू. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक घरेलू लीग मैच के दौरान एक क्रिकेटर (batsman) के फलस्तीनी झंडे (Palestinian flag) के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया है। कश्मीर का खिलाड़ी फुरकान भट्ट ने हेलमेट पर फलस्तीनी झंडा लगाया था। मामला गर्माने पर बल्लेबाज को टूर्नामेंट आयोजकों व टीम प्रबंधन ने टीम से बाहर निकाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved