img-fluid

आनंद नगर: दो किलो गांजे सहित तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2020

भोपाल। आनंद नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी भोपाल की बस्तियों और गुमठियों में गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दक्षिण भारतीय तस्कर से गांजे की खेप मंगाता था। पिपलानी पुलिस के अनुसार कल रात आनंद नगर में रहने वाला सुमित अहिरवार को लोगां ने आनंद नगर बायपास के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो सुमित की बाइक (एमपी-04-क्यूजी-4026) में रखे बैग में दो किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत पुलिस ने साठ हजार रुपए आंकी है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली है।
——————————-

Share:

  • बस्तियों, अस्पतालों में फल वितरण कर मनाया मोदी का जन्मदिन

    Thu Sep 17 , 2020
    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज उनके जन्म दिवस पर भाजपा ने सभी संगठनात्मक जिलों की गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फल वितरण का कार्यक्रम किया। वहीं महिला मोर्चा ने जिला केन्द्रों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved