भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बस्तियों, अस्पतालों में फल वितरण कर मनाया मोदी का जन्मदिन

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज उनके जन्म दिवस पर भाजपा ने सभी संगठनात्मक जिलों की गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फल वितरण का कार्यक्रम किया। वहीं महिला मोर्चा ने जिला केन्द्रों पर 70 गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किया। उडिय़ा बस्ती में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत के नेतृत्व में पूर्व पार्षद और जिले की प्रवक्ता तुलसा वर्मा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री का 70 वां जन्मदिन केक काटकर, चॉकलेट, मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम में बिंद्रपाल सिंह बाथम, बबलू नायडू, महेंद्र जैन, मेहुल वर्मा, सुदामा विश्वकर्मा, कैलाश साहू इत्यादि भी उपस्थित थे। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

सीएम ने दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्रीके जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दूरदर्शी एवं वैश्विक नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत न केवल चहुंमुखी प्रगति कर रहा है बल्कि विश्व गुरू की अपनी पुरानी पदवी को हासिल करने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। श्री मोदी ने न केवल कोरोना जैसे वैश्विक संकट को समय पर पहचान कर उस पर प्रभावी नियंत्रण किया अपितु चुनौती को अवसर में बदलते हुए नए आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। मध्यप्रदेश उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए तत्परता के साथ जुट गया है। जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

Share:

Next Post

मंदिरों में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

Thu Sep 17 , 2020
भोपाल। भगवान विश्वकर्मा की जयंती आज राजधानी में मनाई जा रही है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण कोई बड़े कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। शहर के विश्वकर्मा मंदिरों में सीमित संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे। वहीं, कारखानों में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार पूजा की जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान […]