img-fluid

अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद

September 07, 2025

नई दिल्‍ली । बिहार(Bihar) में इसी साल विधानसभा चुनाव(assembly elections) होने हैं। बिहार चुनाव (bihar elections)को लेकर हलचल तेज (bustle intensifies)है। इस बीच इस बात की चर्चा काफी तेज है कि बाहुबली अनंत सिंह जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं। अनंत सिंह के जदयू में आने की अटकलों के बीच पार्टी के भीतर मोकामा के पूर्व विधायक को लेकर मतभेद भी उभरने लगे हैं। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने पिछले महीने मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ रोड शो भी किया था।


इसके बाद अनंत सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनके घर पर जाकर मुलाकात भी की थी। पटना में अशोक चौधरी के आवास पर उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी हुई थी। चर्चा है कि अनंत सिंह मोकामा से इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राष्ट्रीय जनता दल की विधायक हैं। हालांकि, पिछले साल जनवरी के महीने में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान नीलम देवी ने विधानसभा के अंदर जदयू का समर्थन किया था। हालांकि, जदयू के सभी नेता अनंत सिंह को लेकर एकमत नहीं दिख रहे हैं।

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ से बातचीत में उनकी संभावित उम्मीदवारी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि वो (अनंत सिंह) पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं। वो चुनाव कैसे लड़ सकते हैं? आपराधिक छवि की वजह से नीतीश सरकार ने खुद कई बार उन्हें जेल भेजा। पार्टी को ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने से बचना चाहिए। इससे हमारे पार्टी के नेता की छवि धूमिल हो सकती है। अनंत सिंह की एकमात्र शख्स हैं जिन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार ने चुनाव में टिकट बेचा था, यह बात विपक्ष ने भी नहीं कहा है।’ बता दें कि नीरज कुमार जदयू के एमएलसी भी हैं और कहा जा रहा है कि मोकामा विधानसभा सीट से वो चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में भी हैं।

Share:

  • हमास को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक, बंधकों को रिहा नहीं किया तो बदतर हो सकते हैं हालात

    Sun Sep 7 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि वाशिंगटन हमास (Washington Hamas) के साथ काफी गहरी बातचीत में जुटा है। उन्होंने हमास से गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की भी मांग की। ट्रंप ने कहा, ‘हम हमास के साथ बहुत गंभीर बातचीत कर रहे हैं।’ उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved