देश मनोरंजन

Ananya Pandey ने दी खुशखबरी, बनने जा रहीं है मौसी

मुंबई (Mumbai) एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की चचेरी बहन अलाना पांडे पिछले साल इवोर मैक के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अब शादी के एक साल बाद अलाना मां बनने वाली हैं। ऐसे में अनन्या भी मौसी बन जाएंगी। यह खुशखबरी अनन्या ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।


अनन्या पांडे Ananya Pandey ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि उनकी बहन अलाना मां बनने वाली हैं। अनन्या ने अलाना और उनके पति का एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए कहा, मैं अब मौसी बनने वाली हूं।अलाना के प्रेग्नेंट होने से उनकी बहन अनन्य बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक मैटरनिटी फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट में अलाना अपने पति के साथ जंगल में पोज देती नजर आईं। अनन्या ने उसी फोटोशूट का वीडियो बनाकर यह खुशखबरी दी है।

अलाना चंकी पांडे Ananya Pandey के भाई चिक्की पांडे और फिटनेस प्रशिक्षक डीन पांडे की बेटी हैं। अनन्या की चचेरी बहन पेशे से एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जबकि अनन्या के जीजू इवोर एक फोटोग्राफर व वीडियोग्राफर हैं। अलाना और इवोर ने शादी से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद इवोर ने मालदीव में अलाना को प्रपोज किया। फिर दोनों 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।

Share:

Next Post

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'' का सॉन्ग 'मस्त मलंग झूम...' रिलीज

Thu Feb 29 , 2024
मुंबई (Mumbai) आगामी एक्शन थ्रिलर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (‘Bade Mian Chhote Mian) का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ अब रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और निखिता गांधी (Vishal Mishra and Nikhita Gandhi) ने गाया है। इसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है, जबकि इरशाद कामिल ने इसके बोल […]