img-fluid

MP में नाराज किसानों का अनोखा प्रदर्शन, प्याज की अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा, श्मशान में दी गई मुखाग्नि

November 24, 2025

मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर में किसानों को प्याज के उचित दाम नहीं मिलने से किसान परेशान है। इसी के चलते सोमवार को मंदसौर के धमनार में किसानों का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला । यहां किसानों ने प्याज की अर्थी सजाकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली और बाद में तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया।

मंदसौर के धमनार में प्याज की कम होती कीमतों से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका निकाला। यहां प्याज की अर्थी सजाकर बाकायदा बैंड बाजों के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई । इसके बाद श्मशान में प्याज की अर्थी को मुखाग्नि भी दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान बैंड बाजों पर रघुपति राघव राजा राम का गीत बजाया गया और भगवान से भी प्याज का भाव अच्छा मिल जाने की गुहार लगाई गई। जिसके बाद धुंधड़का तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया।


दरअसल पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष किसानों को प्याज के दाम नहीं मिल पा रहे हैं । किसानों का कहना है कि, पिछले वर्ष इस माह जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी। तो वही इस वर्ष 1 से 2 रुपए किलो प्याज मंडी में बिक रहा है। स्थिति ऐसी है कि, मजबूरन किसानों को प्याज की फसल पर रोटावेटर चलाना पड़ रहा है। ताकि वे आने वाली फसल की समय से बुवाई कर सके।

Share:

  • MP में 2025 की 4 बड़ी भर्ती-पात्रता परीक्षाएं टलीं, इस साल नहीं होंगी परीक्षाएं

    Mon Nov 24 , 2025
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में साल 2025 की चार बड़ी भर्ती पात्रता परीक्षाएं (recruitment eligibility tests) टल गई है। इनमें मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Staff Selection Board) द्वारा 2025 के शेड्यूल में बड़ी भर्ती और पात्रता परीक्षा शामिल है। सरकार के इस निर्णय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved