मनोरंजन

10 साल से बीमार थे अनिल कपूर, डॉक्टर ने बगैर सर्जरी के ठीक किया

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनिल बढ़ती उम्र में भी नए हीरोज को पीछे किए हुए हैं। एक्टर का Style और जिंदादिली फैंस को जमकर पसंद है। अनिल social media पर भी काफी एक्टिव हैं। एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने Workout का वीडियो आदि शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक बीमारी के बारे में बताया है।

अनिल कपूर भले ही कितने फिट हों लेकिन वह पिछले 10 सालों से वे पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन (Akilis Tendon) नामक समस्या से जूझ रहे थे। अब उन्होंने बिना सर्जरी के इस समस्या से छुटकारा पा लिया है।

हाल ही में अनिल कपूर ने अपने Instagram पर कुछ फोटोज शेयर कीं। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी बीमारा और उस डॉक्टर का भी जिक्र किया है जिसकी मदद से वह बिना सर्जरी के ठीक हो गए।

अनिल कपूर ने लिखा, ‘मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन (Akilis Tendon) की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे ये सलाह दी कि ये ऐसे ठीक नहीं होगा और मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी। मगर डॉक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया और मुझे गाइड किया। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा, फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं।’

अनिल कपूर के काम की बात करें तो वह जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायॉपिक में अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर ‘तख्त’ में काम करते हुए दिखाई देंगे। आखिरी बार अनिल का फैंस ने मलंग फिल्म में एक अहम रोल में देखा था।

Share:

Next Post

अजरबैजान के गांजा शहर पर हमले में पांच लोगों की मौत, 35 घायल

Sat Oct 17 , 2020
बाकू । अजरबैजान के गांजा शहर पर हुए मिसाइल हमले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 35 अन्य घायल हुए हैं। अजरबैजान के राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारी हिकमत हाजीयेव ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। वही, दूसरी ओर अमेरिका, रूस, जर्मनी और फ्रांस समेत कई अन्य देशों ने दोनों पक्षों […]