img-fluid

अनिरुद्धाचार्य की फोटो को एडिट कर लगा दी भैंस, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखी गाली

June 28, 2024

उमरिया। हिंदू धर्म के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ अपमानजन हरकत और विवादित टिप्पणी करने पर उमरिया थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानाकरी के अनुसार मोहम्मद अरमान नाम के शख्स ने हिंदू धर्म के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी की। साथ ही उनकी फोटो को एडिट कर कटे हुए भैंस का फोटो लगा दिया था। इसके अलावा उनकी फोटो पर अंग्रेजी में गाली भी लिख दी थी।


इस मामले को लेकर में हिंदू धर्म में रोष बना हुआ है। घटना को लेकर शिवम तिवारी और कुछ अन्य लोगों ने थाना कोतवाली में पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। इतना ही नहीं थाने में पहुंचकर उन्होंने एफआईआर की मांग की। सब तथ्यों की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी कोतवाली ने आवेदन लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदू धर्म और आस्था के खिलाफ चोट पहुंचाने वाले आरोपी मोहम्मद अरमान के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 153 (क) धारा 295 (क) और धारा 505 (2) दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Share:

  • मनोज जरांगे के गांव में पथराव, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया; भारी पुलिस बल तैनात

    Fri Jun 28 , 2024
    मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में मराठा आरक्षण समर्थक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के गांव में कुछ लोगों ने नारेबाजी की और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं 15 से 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार रात मटोरी गांव में हुई, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved