img-fluid

Ankita Lokhande ने होली के दिन बॉयफ्रेंड के छुए पैर, रंग से भर ली अपनी मांग

March 30, 2021

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। होली के मौके पर भी अंकिता ने कुछ वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिनमें वो अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। एक वीडियो में तो अंकिता ने विक्की के पैर तक छू लिए।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ होली सेलीब्रेट की है। इस बात का सबूत अंकिता लोखंडे की वीडियो है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को रंग लगाती नजर आ रही हैं। रंग लगाने के बाद अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के पैर छू लिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)


इतना ही नहीं वीडियो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन के नाम का रंग अपनी मांग में भी भरती नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे की इस वीडियो ने फैंस के दिलों में हलचल बढ़ा दी है। यही वजह है जो अंकिता लोखंडे की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूसरे वीडियो में अंकिता, विक्की के साथ डांस कर रही हैं। अंकिता को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह विक्की से मिलकर कितनी खुश हैं और उस पर होली सेलिब्रेशन की वजह से वह खूब झूम रही हैं। विक्की भी अंकिता के साथ डांस कर रहे हैं। इन वीडियोज को शेयर करने के साथ अंकिता ने सभी को होली की बधाई दी है।

Share:

  • निर्माण कार्यों में देरी और लेतलाली पर CM Shivraj सख्त

    Tue Mar 30 , 2021
    दो ईएनसी को हटाया, अन्य पर गिरी गाज रामेश्वर धाकड़ भोपाल। प्रदेश में निर्माण विभागों में लंबे समय से चल रही परियोजनाओं में देरी, लेतलाली को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता चंद्रप्रकाश अग्रवाल को अचानक हटाकर मंत्रालय अटैच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved