img-fluid

सराफा में मुनादी, कल से सिर्फ 80 दुकानें ही लगेंगी

November 26, 2025

  • निगम की टीमें सराफा पहुंचेंगी और अनधिकृत दुकानों के साथ-साथ ठेले, खोमचे भी हटाएंगी

इन्दौर। सराफा में लगने वाली चौपाटी की दुकानों को लेकर कल हुई बड़ी बैठक में निर्णय लिया गया कि चौपाटी पर सिर्फ परम्परागत 80 दुकानों को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। नई दुकानों को हटाया जाएगा। इसके लिए निगम ने कल रात से ही वहां मुनादी शुरू कर दी है। आज से निगम की टीम सराफा में अनधिकृत दुकानों के साथ ठेले-खोमचे हटाएगी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के कई आला अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें व्यापारी एसो. के लोग भी थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सराफा चौपाटी में वर्तमान में कई नई दुकानें बड़े पैमाने पर लगाई जा रही हैं और मोमोज से लेकर चायनीज आयटम के कारण वहां स्थिति बिगड़ी है। इसी को लेकर तय किया गया कि सराफा में पारम्परिक व्यंजनों की जो 80 दुकानें लगती रही हैं, उन्हें ही संचालन की अनुमति निगम द्वारा दी जाएगी और अन्य दुकानों को वहां से हटाया जाएगा। कल से निगम की टीमें क्षेत्र में पहुंचकर चिह्नित की गई 80 दुकानों को छोडक़र अन्य दुकानों पर कार्रवाई करेंगी।


  • नगर निगम केअपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के मुताबिक परम्परागत 80 दुकानों को ही लगने दिया जाएगा, शेष दुकानें निगम की टीमें हटाएंगी और इसके लिए कल रात क्षेत्र में मुनादी भी करा दी गई, ताकि वहां अवैध रूप से दुकानें नहीं लगाई जा सकें। इसके साथ ही तय किए गए समय पर ही सराफा चौपाटी का संचालन शुरू होगा और साथ ही सभी 80 दुकानदारों को स्वच्छता का खास ध्यान रखना होगा। निगम द्वारा तय किए गए बिन्दुओं पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सफाई तक का पालन व्यापारियों को करने की चेतावनी दी दी गई है।

    Share:

  • इंदौर मेट्रो की समस्याएं सुलझी नहीं और पीथमपुर के लिए सर्वे का हल्ला

    Wed Nov 26 , 2025
    इंदौर। एक तरफ इंदौरी मेट्रो प्रोजेक्ट ही कई तरह की मुसीबत में फंसा है, तो हाईकोर्ट में भी उसको लेकर याचिका दायर की गई, जिस पर अब अगली सुनवाई दिसम्बर में होना है। वहीं उज्जैन तक मेट्रो चलाने का प्रस्ताव तो लम्बित है ही, वहीं पीथमपुर के लिए भी सर्वे की तैयारी की जा रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved