मनोरंजन

New Poster और रिलीज डेट के साथ ‘एक विलेन रिर्टन्स’ का ऐलान

निर्देशक मोहित सुरी ने साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ का निर्देशन करने के बाद गुरूवार को इस फिल्म के सिक्वल यानी ‘एक विलेन रिर्टन्स’ का ऐलान किया है। अर्जुन कपूर ,जॉन अब्राहम , दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को एकता कपूर (Ekta Kapoor) और भूषण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेगें। एकता कपूर ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होने फिल्म की रिलिज डेट का ऐलान करते हुए लिखा-‘ ऐ विलेन। कहानी फिर करें शुरू? 11 फरवरी 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक विलेन रिटर्न्स। ‘

फिल्म के इस पोस्टर पर पोस्टर पर एक स्माइली को कुटिल मुस्कान के साथ दिखाया गया है। इस पर लिखा है- 365 दिनों में एक विलेन की वापसी होगी। अर्जुन कपूर ,जॉन अब्राहम , दिशा पाटनी और तारा सुतारिया इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म फिल्म ‘एक विलेन रिर्टन्स’ साल 2014 में आई रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म एक विलेन का सिक्वल है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था, जबकि रितेश देशमुख नेगेटिव रोल में थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और अब फिल्म के सिक्वल की घोषणा के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म अगले साल 11 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Share:

Next Post

फिल्म 'लाइगर' की रिलीज डेट तय, 9 सितम्बर को होगी रिलीज

Fri Feb 12 , 2021
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म ‘लाइगर’ चर्चा में है। इस फिल्म से दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ‘। खास बात यह है कि इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा हुई थी और अब फैंस की […]