img-fluid

BJP विधायक को SC से झटका, चुनाव याचिका खारिज कराने की मांग ठुकराई

November 29, 2026

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर 2026 को मोहिउद्दीननगर (बिहार) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में मांग की गई थी कि उस चुनाव याचिका को खारिज कर दिया जाए, जिसमें मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है.

विधायक पर आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाने और आय का अधूरा विवरण देने का आरोप लगाते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. सिंह ने पटना हाईकोर्ट के 12 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया था. राजेश कुमार सिंह की याचिका पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने सुनवाई की और याचिका खारिज कर दी.


  • सुनवाई के दौरान सिंह के वकील की ओर से ये दलील दी गई कि वे चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं और उनके खिलाफ एक चुनाव याचिका दायर की गई है. इसमें उन पर अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया गया है. सिंह के वकील ने बेंच को बताया कि विधायक ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका को खारिज करने की अर्जी दी थी. भाजपा विधायक की तरफ से याचिका कानून के हिसाब से नहीं होने और इसमें कार्रवाई का कोई ठोस आधार नहीं होने की बात कही गई थी.

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राजेश कुमार सिंह की याचिका खारिज कर दी. इससे पहले हाई कोर्ट की ओर से चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग वाली उनकी अर्जी ठुकरा चुका है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब चुनाव याचिका पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. हाईकोर्ट ही फैसला करेगी कि उनकी विधायकी रहेगी या जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने विधायक के खिलाफ लगाए गए आरोपों के गुण-दोष (merits) पर कोई फैसला नहीं दिया है. लोगों के बीच ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved