img-fluid

National Film Awards का ऐलान, साउथ स्टार सूर्या और अजय देवगन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

July 22, 2022


मुंबई। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन दिल्ली में हुआ। कोरोना की वजह से पिछले दो साल से सेरेमनी का आयोजन नहीं हो पाया था। हालांकि पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए 10 सदस्यीय जूरी का नेतृत्व फिल्ममेकर विपुल शाह ने किया। अन्य सदस्यों में सिनेमैटोग्राफर धरम गुलाटी, जीएस भास्कर, श्रीलेखा मुखर्जी, ए कार्तिकराजा, वीएन आदित्य, संजीव रतन, विजी तंपी, एस थंगदुरई और निशिगंधा शामिल हैं।


मध्य प्रदेश मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए 400 फिल्मों का आवेदन मिला। इनमें 300 फीचर फिल्म और 150 नॉन फीचर फिल्म हैं। ये फिल्में 30 अलग-अलग भाषाओं में हैं। मध्य प्रदेश को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवॉर्ड मिला। जूरी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का विशेष उल्लेख किया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सूर्या की ‘सोराराई पोतरू’ (Soorarai Pottru) छाई रही। सूर्या को ‘सोराराई पोतरू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। साथ ही ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए चुने गए।

Share:

  • सरकार के इस कदम से लगने वाला है महंगी बिजली का करंट, 80 पैसे तक बढ़ेंगे दाम

    Fri Jul 22 , 2022
    नई दिल्ली। आने वाले दिनों में आपको महंगी बिजली का करंट लग सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 76 मिलियन टन कोयले के आयात की योजना बनाई है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक आयातित कोयले की ऊंची लागत की वजह से देश में बिजली 50 से 80 पैसे तक महंगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved