
इंदौर। बीते दिनों हुए सडक़ हादसे में घायल दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई। उसके साथी की हादसे के दौरान मौत हुई थी। चंदन नगर पुलिस ने बताया कि 14 साल का अरमान पिता अश्फाक निवासी राजकुमार बाक साथी 13 वर्षीय जेनून के साथ बाइक से सडक़ हादसे का शिकार हो गया था।
अरमान की मौके पर ही मौत हो गई थी। जेनून को गंभीर चोटे आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के चार दिन बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों बीते दिनों सुबह-सुबह घर वालों को बिना बताए बाइक से घूमने निकले और हादसे का शिकार हो गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved